विधायक काश्यप के नेतृत्व में शुरू हुआ ”मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा” अभियान

0

News By – नीरज बरमेचा

रतलाम, 23 मार्च। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के खिलाफ भाजपा ने सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के आह्वान पर मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा अभियान की शुरूआत की। विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में शहर में सुबह 11 बजे सायरन की आवाज के साथ सभी 2 मिनिट के लिए रूके और नागरिकों को मास्क के प्रति जागरूक किया। काश्यप ने बिना मास्क लगाए व्यापार कर रहे पान व्यवसायी को मास्क पहनाया। उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले अन्य कई लोगों को भी मास्क नहीं होने पर रोका और उन्हें मास्क पहनाया। काश्यप ने आम लोगों से आह्वान किया कि वे खुद भी मास्क लगाए और दूसरों को भी प्रेरित करें। सरकार द्वारा इस दिशा में रोको-टोको अभियान भी चलाया जा रहा है। जिसके तहत् सक्षम लोगों को चाहिए कि वे जरूरतमंद लोगों को मास्क मुहैया कराकर उसका महत्व बताएं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, करणधीर्य बड़गोत्या, कृष्ण कुमार सोनी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा सहित विपीन पोरवाल आदि मौजूद रहे


 

न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों के फीवर के व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करे|

https://chat.whatsapp.com/DWhPaVo9jDMBLucNxmO3iT