News By – नीरज बरमेचा
- 1 अप्रेल के बाद 45 से 59 वर्ष के हितग्राही बिना चिकित्सीय प्रमाण पत्र के सीधे कोविड टीका लगवा सकेंगे
रतलाम 26 मार्च 2021/ शनिवार को कोविड टीकाकरण के लिए जिले के 25 स्वास्थ्य केन्द्रों का चिन्हांकन किया गया है। आलोट क्षेत्र के सिविल अस्पताल आलोट, सीएचसी ताल, उप केन्द्र गुलबालोद बाजना क्षेत्र के सीएचसी बाजना, पीएचसी रावटी, जावरा क्षेत्र के सिविल अस्पताल जावरा, उपकेंद्र रेवास, केरवासा, पिपलोदा क्षेत्र के सीएचसी पिपलोदा, पीएचसी सुखेडा, पीएचसी कालुखेडा, उपकेन्द्र हतनारा रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के सीएचसी नामली, पीएचसी बिरमावल, पीएचसी धामनोद, उप केन्द्र भाटीबडोदिया, सैलाना क्षेत्र के सीएचसी सैलाना, पीएचसी सरवन में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा।
रतलाम शहर के बाल चिकित्सालय , मेडिकल कॉलेज और डीआरपी लाईन में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा। रेल्वे हॉस्पिटल में केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को टीके लगेंगे। निजी अस्पतालों में सशुल्क टीके लगेंगे। सरकारी अस्पतालों में टीकाकरण पूरी तरह नि:शुल्क है। शनिवार को सत्रों में जिले में कोविड टीकाकरण सत्रों में 60 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति एवं 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के कोमॉर्बिडिटी से पीडित व्यक्ति सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर ऑन स्पॉट बुकिंग कराकर सीधे टीका लगवा सकेंगे।
1 अप्रेल 2021 के बाद से 45 वर्ष से 60 वर्ष आयु समूह के व्यक्तियों को कोमार्बिडिटी संबंधी प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करना होगा। जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर ऑन स्पाट बुकिंग कराकर सीधे टीके लगाए जाएंगे। सीएमएचओ ने अनुरोध किया है कि सभी लोग मास्क पहनें, अपने हाथों को साबुन पानी से बार-बार धोंऐं, दो गज की दूरी का पालन करें।




