शनिवार को 1737 लोगों ने लगवाया कोविड का टीका

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 27 मार्च 2021/ शनिवार को रतलाम जिले के कुल 25 केन्‍द्रों पर कोविड टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजित सत्रों में कुल 1737 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया । शहर के बाल चिकित्‍सालय में कुल 490 और मेडिकल कॉलेज में कुल 214 लोगों का टीकाकरण किया गया।

मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले में रविवार को शासकीय अवकाश होने, सोमवार को धुलेंडी अवकाश होने एवं मंगलवार को नियमित टीकाकरण सत्र होने के कारण कोविड का टीकाकरण नहीं हो सकेगा। राज्‍य कार्यालय से प्राप्‍त निर्देशानुसार आगामी समय में नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2011 में संलग्‍न अधिकारियों कर्मचारियों को कोविड का टीका लगाया जाएगा। इस संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय से समन्‍वय स्‍थापित कर टीकाकरण योजना तय की जाएगी। इसके लिए डयुटी में संलग्‍न कर्मचारियों का कोविन पोर्टल पर पंजीयन कर टीकाकरण किया जाएगा।

सीएमएचओ ने सभी से आग्रह किया है कि कोरोना से बचने के लिए मास्‍क पहनें, अपने हाथों को बार-बार साबुन पानी से धोऐं, दो गज यानि छ: फीट की दूरी बनाए रखें। अपने हाथों को मुह, नाक और ऑंखों से ना छुएं। भीडभाड वाली जगहों पर ना जाए,  अनावश्‍यक यात्रा ना करें।  अपने परिवार के वृद्वजनों का यथाशीघ्र टीकाकरण करवाऐं । किसी भी प्रकार का बुखार एवं सर्दी खॉसी होने पर नजदीकि फीवर क्लिनिक में जाकर अपनी जॉच कराऐं ।