गुरूवार को 20 स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर होंगा कोविड टीकाकरण, अब तक कुल 55285 कोविड के टीके लगाए गए…

0
  • गुरूवार को 20 स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्रों पर कोविड का टीकाकरण किया जाएगा ।

रतलाम दिनांक 31 मार्च 2021 । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए एक अप्रेल से 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग सीधे कोविड का टीका लगवा सकेंगे । टीकाकरण के लिए केवल जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लाना होगी । इस आधार पर स्‍पॉट बुकिंग कराकर टीकाकरण कराया जा सकेगा । गुरूवार को बाल चिकित्‍सालय रतलाम , मेडिकल कॉलेज रतलाम डीआर पी लाईन रतलाम पर टीकाकरण किया जाएगा जब‍कि रेल्‍वे हास्पिटल रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्‍सीन का टीका लगाया जाएगा ।शहरी क्षेत्रों मे पुराना कलेक्‍टोरेट रतलाम और शहरी प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र दिलीपनगर में टीकाकरण किया जाएगा । 

जिले के सिविल अस्‍पताल आलोट , सीएचसी ताल , सीएचसी खारवाकलां , पीएचसी रावटी , सीएचसी बाजना , सिविल अस्‍पताल जावरा , सीएचसी पिपलोदा , सीएचसी नामली , पीएचसी बिलपांक , सीएचसी सैलाना में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा ।

कल रतलाम शहर में 9 जगह टीकाकरण किया जाएगा । 1 बाल चिकित्सालय 2 मेडिकल कॉलेज 3 रेल्वे अस्पताल 4 पुराना कलेक्टोरेट 5 डीआरपी लाइन 6 दिलीपनगर युपीएचसी 7 अंबेडकर हाल पोलोग्राउण्ड 8 अलकापुरी कम्युनीटि हाल 9 जवाहर नगर अंबेडकर हाल


  • अब तक कुल 55285 कोविड के टीके लगाए गए ।
  • कुल 9270 लोगों को कोविड का दूसरा टीका पूर्ण किया गया ।

रतलाम दिनांक 31 मार्च 2021 । । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कोविड टीकाकरण के अंतर्गत अब तक कुल 55285 कोविड के टीके लगाए गए । कुल 9270 लोगों को दूसरा टीका पूर्ण किया जा चुका है । बुधवार को आयोजित टीकाकरण सत्रों में कुल 3051 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया । जिले में बुधवार को आयोजित सत्रों में बाल चिकित्‍सालय रतलाम में कुल 450 व्‍यक्तियों ने टीकाकरण कराया जबकि मेडिकल कॉलेज में कुल 181 लोगों ने टीका लगवाया । बुधवार को आयोजित सत्रों में सर्वाधिक 116 प्रतिशत उपलब्धि जिले के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र रावटी द्वारा प्राप्‍त की गई । आलोट का मिनावदा उप केन्‍द्र दूसरे स्‍थान पर तथा आरोग्‍यम अस्‍पताल तीसरे और बाल चिकित्‍सालय रतलाम चौथे स्‍थान पर रहा । सबसे कम उपलब्धि मुडलाराम , करिया , बरबोदना और सीएचसी ताल द्वारा प्राप्‍त की गई ।