News By – नीरज बरमेचा
- कोरोना के बढते संक्रमण को रोकने के लिए अब शनिवार और रविवार को कम्प्लीट लाक डाउन,
- सभी स्कूल कालेज 15 अप्रैल तक बंद
- सुबह शाम दूध वितरण चालू रहेंगा
- रतलाम शहर में ही रहेंगा लॉकडाउन
कोरोना के लगातार बढते मामलों को देखते हुए अब सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार को कम्लीट लाकडाउन रखा जाएगा। लाक डाउन शुक्रवार रात्रि दस बजे से सोमवार सुबह छ: बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान दूध की घर पंहुच सेवा उपलब्ध रहेगी। कोरोना संक्रमण के बढते खतरे के मद्देनजर गुरुवार दोपहर को जिला आपदा प्रबन्धन समूह की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोरोना संक्रमण को बढने से रोकने के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई और सप्ताह में दो दिन कम्प्लीट लाकडाउन रखने का निर्णय लिया गया।
जिला कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ने बताया कि शुक्रवार रात दस बजे से सोमवार सुबह छ: बजे तक कम्प्लीट लाकडाउन रहेगा। इस अवधि में दूध की घर पंहुच सेवा उपलब्ध रहेगी। दूध वालों को सुबह छ: से दस बजे तक और शाम को 4 बजे से सात बजे तक घरों पर दूध पंहुचाने की छूट रहेगी। दवाई की दुकानें खुली रहेगी परन्तु इसके अलावा अन्य सभी प्रकार की गतिविधियां बन्द रहेगी।
डाड ने बताया कि दो दिन के कम्प्लीट लाक डाउन के अलावा समस्त शैक्षणिक संस्थाओं,स्कूल कालेज कोचिंग क्लासेस आदि को भी आगामी पन्द्रह अप्रैल तक बंद रखने के आदेश दिए गए है। इसी तरह समस्त रेस्टोरेन्ट्स,सिनेमाघर,जिम,स्विमिंग पुल इत्यादि भी आगामी पन्द्रह अप्रैल तक बन्द रहेंगे। रेस्टोरेन्ट्स टेक अवे फूड की सुविधा दे सकेंगे अर्थात रेस्टोरेन्टस से खाद्य सामग्र्री पैक करवा कर ले जा सकेंगे,लेकिन वहां बैठकर खाने पर प्रतिबन्ध रहेगा।
रतलाम शहर विधायक की जनता से अपील:-





जरूरत की सेवाएं सुचारू रूप से निर्बद्रुप से चलती रहे हम लोकडाउन का सम्मान करते है । पिछली बार शासन द्वारा दूध जैसी बहुमूल्य चीज पर लोकडाउन लगा दिया और शराब की दुकान खोल दी ये कैसा लोकडाउन किया शासन ने दिमाग है की नही उनमें या कमीशन बेसिस लोकडाउन हो रहा है मुझे तो बोलते हुए भी शर्म आ रही है छोटे छोटे बच्चे दूध को तरस गए इसलिए प्रशासन से गुजारिश है मानवता के आधार पीआर लोकडाउन लगाए न की राजनीतिक दबाव में काम करे ।
Comments are closed.