प्रशासन द्वारा रविवार को शीतल सप्तमी पर्व के लिए पुजारियों की ली गई बैठक, जानिए क्या जारी किया निर्देश…

0

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण के चलते प्रशासन की प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी बढ़ रही है। प्रशासन ने पहले ही शनिवार और रविवार का लॉकडाउन घोषित किया है और इस बात का प्रयत्न कर रहा है कि आगामी त्योहारों पर किसी प्रकार की भीड़ ना बढ़े। उसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने गुरुवार को देवालयों के पुजारियों की महत्वपूर्ण बैठक ली एवं बैठक के बारे प्रशासन द्वारा बताया गया कि ‘COVID-19 बीमारी को WHO द्वारा वैश्विक महामारी के रूप में चिहिन्त किया गया है। वर्तमान में रतलाम शहर में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ रही है। जिसके संबंध में आज अभिषेक गेहलोत अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर एवं हेमन्त सिंह चौहान नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर द्वारा रतलाम शहर में शीतला माता मंदिर के प्रबंधक पुजारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमे रतलाम शहर के समस्त शीतला माता मंदिर एवं पूजा स्थलों पर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए शीतला सप्तमी के अवसर पर केवल संबंधित पुजारी द्वारा सांकेतिक पूजा किए जाने का निर्णय लिया गया। मंदिर पर आम व्यक्तियों/महिलाओं द्वारा पूजा करना पूर्णतया प्रतिबंधित रखा गया है।’ उल्लेखनीय है कि होली पर्व के लिए भी प्रशासनिक सख्ती रही एवं आगामी 2 अप्रैल शुक्रवार को रंगपंचमी एवं 4 अप्रैल रविवार को शीतला सप्तमी पर्व है।