- शुक्रवार को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग सीधे कोविड का टीका लगवा सकेंगे – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे
रतलाम दिनांक 1 अप्रेल 2021 । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कोविड टीकाकरण के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु के लोग सीधे कोविड का टीका लगाया जा रहा है । टीकाकरण के लिए केवल जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी लाना होगी । इस आधार पर स्पॉट बुकिंग कराकर टीकाकरण कराया जा सकेगा । शुक्रवार दिनांक 2 अप्रेल 2021 को बाल चिकित्सालय रतलाम , मेडिकल कॉलेज रतलाम , अल्कापुरी कम्युनिटी हॉल , अंबेडकर भवन ( पोलो ग्राउंड ) , जवाहर नगर कम्यनिटी हॉल , डीआर पी लाईन रतलाम , पुराना कलेक्टोरेट रतलाम और शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दिलीपनगर पर टीकाकरण किया जाएगा जबकि रेल्वे हास्पिटल रतलाम पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा । निजी अस्पताल के रूप में जी डी अस्पताल , आरोग्यम अस्पताल और श्रद्वा हास्पिटल रतलाम में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा ।
जिले के सिविल अस्पताल आलोट , सीएचसी ताल , सीएचसी खारवाकलां , पीएचसी रावटी , सीएचसी बाजना , सिविल अस्पताल जावरा , सीएचसी पिपलोदा , सीएचसी नामली , पीएचसी बिलपांक , सीएचसी सैलाना में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा ।
- गुरूवार को आयोजित कोविड टीकाकरण सत्रों में कुल 4077 लोगों का टीकाकरण किया गया – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे
रतलाम दिनांक 1 अप्रेल 2021 । रतलाम जिले में आज से 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी लोगों को टीकाकरण किया जाना प्रारंभ कर दिया गया है । जिले के बाल चिकित्सालय रतलाम सीवीसी ( अल्कापुरी और जवाहर नगर केन्द्रों को शामिल करते हुए ) कुल 1485 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया । मेडिकल कॉलेज रतलाम में कुल 347 तथा पुराना कलेक्टोरेट केन्द्र पर 328 लोगों का टीकाकरण किया गया । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि कोविड का टीका कारगर हैं एवं यह कोरोना संक्रमण के विरूद्व लडने में सहायक है अत: 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के सभी लोग अपना जन्मदिनांक दर्शाने वाली आई डी जैसे आधार कार्ड / पेन कार्ड लाकर नजदीकि शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण कराऐं ।




