News By – नीरज बरमेचा
- कोविड नियम के विपरीत 80 फीट रोड स्थित जीवांश हॉस्पिटल में हो रहा था मरीजों का उपचार
- जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. जीवन चौहान की माताजी बगदी बाई के नाम से संचालित है यह हॉस्पिटल
- हालांकि लायसेंस पर चिकित्सक का नाम किसी अन्य चिकित्सक का है
- निजी प्रैक्टिस से हमेशा सुर्खियों में रहते है डॉ. जीवन चौहान
- प्रशासन द्वारा अभी जीवांश हॉस्पिटल के संचालनकर्ता के नाम पर पर्दा डाला जा रहा है
- प्रशासन पूरी टीम के साथ जाँच पर तो पहुँच गए, लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता की हॉस्पिटल का संचालनकर्ता कौन है?
प्रशासन द्वारा जीवांश हॉस्पिटल के संचालनकर्ता का नाम नहीं बताया गया तो न्यूज़ इंडिया 365 के सूत्रों से पता चला की इस हॉस्पिटल का लायसेंस बगदी बाई चौहान के नाम पर है, जो जिला चिकित्सालय में कार्यरत डॉ. जीवन चौहान की माताजी है| यदि जिला चिकित्सालय का नया पुराना रिकॉर्ड खगाला जाए, तो रिकॉर्ड के अनुसार कई मरीज डॉ. जीवन चौहान के इसी हॉस्पिटल में भर्ती किये हुए मिल जायेंगे| मतलब जिला चिकित्सालय मात्र एक रेफ़र करने का जरिया है| एक सामान्य सा सिस्टम बन गया है जिला चिकित्सालय का| इन्हें सरकार की नौकरी भी करना है और निजी प्रैक्टिस भी खुलेआम करना है| और आला अधिकारी है जो अपनी आँखों पर पट्टी लगाये बैठे है|
कोरोना संक्रमण के बढ़ती रफ़्तार के बीच अब आपदा को अवसर बनाने की जुगत शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला प्रशासन ने अस्सी फ़ीट सड़क स्थित जीवांश हॉस्पिटल पर कार्रवाई हुई। डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन के नेतृत्व में प्रशासन और स्वास्थ विभाग की सयुंक्त टीम ने जांच के दौरान यहाँ पर नियम विपरीत कोरोना मरीज भर्ती पाया। इस दौरान अस्पताल के संचालन में भूमिका निभाने वाले गेट के बाहर खड़े होकर मूकदर्शक बने रहे तो अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजन काफी परेशान दिखाई दिए।
डिप्टी कलेक्टर जैन ने बताया कि “उक्त अस्पताल में नियम विरुद्ध कोरोना मरीज के उपचार की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। जब उनसे पूछा गया कि जीवांश हॉस्पिटल के संचालनकर्ता कौन है तो उनके द्वारा बताया गया कि मामले की जाँच के बाद ही संचालनकर्ता के बारे में बताया जाएगा। इस दौरान भर्ती कोरोना मरीज के परिजन ने मेडिकल कॉलेज की अनियमित्ता और लापरवाही पर मरीज की जान को लेकर चिंता भी जाहिर की।”
https://chat.whatsapp.com/BZdowwUQ2G18TeG6b1K3C0
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




