News By – नीरज बरमेचा
कोरोना भी अपने चरम सीमा पर है और रेमडीसिविर की काला बाजारी भी| ऐसे में आम नागरिको का इस इंजेक्शन के लिए परेशानी का बड़ा कारण बना हुआ है| देशभर के कई मरिज एवं उनके परिजन “रेमडीसिविर” इंजेक्शन नहीं मिल पाने के कारण बेहद परेशानी का सामना कर रहे है| ऐसे में रतलाम प्रशासन और ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा नियमो में थोडा परिवर्तन कर दिया गया है| अब मरीज के परिजनों को रतलाम के केमिस्ट रिटेलर्स पर जाने से “रेमडीसिविर” इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सकेंगा| अब निजी अस्पतालों के मरीजो के लिए “रेमडीसिविर” इंजेक्शन नहीं दिया जायेंगा|
न्यूज़ इंडिया 365 को शहर एसडीएम अभिषेक गहलोत ने बताया की जो भी परेशानी हुयी है उसके रोकने के लिए अब “रेमडीसिविर” इंजेक्शन सिर्फ और सिर्फ कोविड मान्यता प्राप्त अस्पतालों जैसे शासकीय मेडिकल कॉलेज और कोविड केयर सेंटर (आयुष ग्राम) में भर्ती मरीजो को ही मिलेंगे| जिससे हो रही कालाबाजारी पर लगाम भी लगेगी और मरीजो एवं उनके परिजनों को भी थोड़ी राहत मिलेंगी|
https://chat.whatsapp.com/BZdowwUQ2G18TeG6b1K3C0
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




