रतलाम रेल मंडल में कोरोना से जंग के लिए 78 आइसोलेशन कोच तैयार, रेल प्रशासन भी मुस्तैद….

0
File Copy

News By – विवेक चौधरी

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल के अंतर्गत 3 राज्यों के 16 जिलों की सीमाएं आती है। जिसके प्रशासन के साथ रेलवे संवाद समन्वय बनाये हुए है। यदि यहाँ कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैलता है और स्थानीय प्रशासन को आवश्यकता लगती है तो रेल मंडल में 78 आइसोलेशन कोच तैयार हैं। यह बात रतलाम रेल मंडल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा करते समय कही। उन्होंने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए रेलवे ने भी अपनी तैयारी कर ली है। मण्डल के सभी 78 आइसोलेशन कोच को पुनः तैयार कर लिया गया हैैं। मंडल में वैक्सीनेशन कार्य तेजी से चल रहा है। रेलवे के विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों पर रोजाना करीब चार सौ वैक्सीन लगाए जा रहे है। यदि आवश्यकता हुई तो कोविड हॉस्पिटल की भी तैयारियां है।

डीआरएम विनीत गुुप्ता ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि मण्डल से परिचालित और गुजरने वाली लगभग 75 % ट्रेनें फिर से शुरु हो चुकी है। जिसमें यात्रियों का कोई दबाव नहीं हैं। उन्होंने कोरोना की दूसरी लहर से हो रहे पलायन की वजह से ट्रेनों के भरे हुए होने की बात से भी इंकार किया। उन्होने कहा कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या अभी तक यथावत है और भीडभाड जैसी कोई बात नहीं है। स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बधाई जा रही हैं तथा जो सुविधाएं कोविड 19 की वजह से प्रतिबंधित की गई थी, उन्हें धीरे धीरे बहाल किया जा रहा हैं। स्टेशन पर स्थानीय प्रशासन द्वारा आने वाले यात्रियों के टेस्टिंग की जा रही हैं। जिससे कोरोना संक्रमण का प्रसार ना हो।

मंडल प्रबंधक विनीत गुप्ता ने बताया कि कोरोना के बढते संक्रमण के मद्देनजर कुछ हफ्तों पहले ही मास्क का उपयोग ना करने वालों पर दण्ड करने का अधिकार रेलवे ने जिला प्रशासन से प्राप्त कर लिया है। अब रेलवे स्टेशन पर बिना मास्क के पाए जाने पर टीटीई और रेलवे सुरक्षाकर्मी ऐसे लोगों पर जुर्माना कर सकते है। अनाधिकृत वैंडर्स द्वारा सामग्री विक्रय तथा अमानक पानी बेचने जैसी कुछ शिकायतें प्राप्त हुई थी। इन पर त्वरित कार्यवाही की गई है। और आगे भी की जाती रहेगीं। रेलवे को कोविड 19 की वजह से यात्री भाड़ा आय में नुकसान हुआ है किंतु माल भाड़ा से अच्छा प्रतिसाद मिला है। प्रेस वार्ता में मंडल रेल प्रबंधक विनीत गुप्ता के साथ वरिष्ठ मंडल।वाणिज्य प्रबंधक सुनील मीणा, जनसंपर्क अधिकारी एम के पांडेय, वाणिज्य विभाग के मनीष पंवार एवं वैभव उपाध्याय भी उपस्थित थे।


https://chat.whatsapp.com/BZdowwUQ2G18TeG6b1K3C0

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े