News By – नीरज बरमेचा
प्रदेश के साथ साथ देश भर में कोरोना पॉजिटिव के मरीज बढ़ते ही जा रहे है| ऐसे में सभी जगह हाहाकार मचा हुआ है| प्रशासन बार बार सभी से निवेदन कर रहा है की घर पर रहे, सुरक्षित रहे, मास्क का उपयोग करे और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे और सेनीटाजर का उपयोग करे| चुकी स्थिति दिन प्रतिदिन और भयानक होती जा रही है| कई शहरो में निजी हो या सरकारी कही पर भी बेड खाली नहीं है| कोरोना से मौत का आकड़ा भी थमने का नाम नहीं ले रहा है| और ऐसे में ऊपर से दवाइयों की अनुपलब्धता होना बहुत ही बड़ा चिंता का विषय है|
एंटी वायरल ड्रग रेमडेसिवीर इंजेक्शन की उपलब्धता में प्रशासन से लेकर सभी लगे हुए थे की इस बीच फेबिपायरावीर (फेबिफ्लू) टेबलेट का भी पूरे देश प्रदेश के दवा बाज़ार में अकाल सा पड़ गया है| फेबिपायरावीर (फेबिफ्लू) टेबलेट 200, 400 और 800 एम जी में आती है| इसे बनाने वाली बड़ी निर्माताओ में ग्लेनमार्क, लूपिन, सिप्ला, अबाट, सन फार्मा, मायलन, डॉ. रेड्डी, इंटास आदि है|फेबिपायरावीर (फेबिफ्लू) टेबलेट दवा को माइल्ड से मॉडरेट सिम्प्टम्स वाले मरीजों के इलाज में इस्तेमाल किया जाएगा| संक्रमण के शुरुआती स्टेज में शरीर में वायरस को फैलने से रोकने में यह दवा असरदार है।
फेबिपायरावीर (फेबिफ्लू) टेबलेट का उपयोग कम लक्षणों में दिया जा रहा था| अब इसकी भी अनुपलब्धता होना मरीज एवं परिजन के लिए चिंतनीय हो गया है| पहले इसकी वैधता (एक्सपायरी) 3 माह की होती थी, फिर बाद में निर्माताओ ने 6 माह कर दी थी| इस दौरान कई कंपनियों के बड़े बड़े बैच गुड्स एक्सपायर हो गए, जिसके चलते कई कंपनीयो ने इनका प्रोडक्शन रोक दिया| स्टॉकिस्ट ने बताया की अभी यह बता पाना मुश्किल होंगा की अगला फेबिपायरावीर का स्टॉक कब तक रतलाम में उपलब्ध होंगा|
न्यूज़ इंडिया 365 – खबरों के फीवर आप सभी से निवेदन करता है की प्रशासन के दिए गए निर्देशों का सही ढंग से पालन करे| क्योकि इस कोरोना से कई के सपने, तो कई के अपने खोये है| इसलिए लॉकडाउन में घर पर रहे, सतर्क रहे और सुरक्षित रहे|

https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े




