News By – नीरज बरमेचा
रतलाम। दिनांक 15 अप्रैल 2021 को देर रात जारी हुए कोरोना बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को रतलाम में नए कोरोना संक्रमितों की संख्या 158 आई (अब तक कुल 7307) जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 1098 रही। जारी बुलेटिन में मृतकों की संख्या में 4 का इजाफा हुआ और कुल कोरोना मृतकों की संख्या 130 पर पहुँच गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रतलाम शासकीय मेडिकल कॉलेज में RT-PCR टेस्ट करने की क्षमता 600-650 सैंपल प्रतिदिन की है| और रतलाम शासकीय मेडिकल कॉलेज में रतलाम जिले के अलावा झाबुआ, नीमच, मंदसौर जिलों के भी काफी सैम्पल्स आ रहे है| जिसके चलते क्षमता से कहीं ज्यादा सैंपल रतलाम मेडिकल कॉलेज में प्राप्त हो रहे है| सूत्रों की माने तो विगत कुछ दिनों से रतलाम के RT-PCR के सैंपल अहमदाबाद की सुप्राटेक पैथोलॉजी भेजे जा रहे है| और रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजो और नीमच, मंदसौर जिले के सैंपल को रतलाम मेडिकल कॉलेज में टेस्ट किये जा रहे है|
समस्या यह बताई जा रही है कि बड़ी संख्या में टेस्ट रिपोर्ट्स लंबित हो जा रही है | रिपोर्ट का कोई अपडेट नहीं होने से मरीज और परिजन परेशान हो रहे है | और रिपोर्ट्स के लंबित होने से अनजाने संक्रमण के प्रसार की आशंका बनी रहती है, शायद इसका अंदाज़ा किसी को नहीं होता है।
सूत्रों के अनुसार लगभग रु. 600 के हिसाब से सुप्राटेक पैथोलॉजी (अहमदाबाद) को रतलाम से सैंपल भेजे जा रहे है, और यह कोई छोटी मोटी संख्या नहीं है| यदि यह सही है तो जितना समय और पैसा इस कार्य मे खर्च किया जा रहा है, उतने में नई और एक RT-PCR टेस्टिंग की मशीन रतलाम मेडिकल कॉलेज में लगवाई जा सकती है। जिसका लाभ रतलाम और अंचल को आनेवाले समय मे भी मिलता रहेगा। अभी भी 304 मरीजो के सैंपल की रिपोर्ट रतलाम GMC लैब और 1678 मरीजो के सैंपल कि रिपोर्ट पैथोलॉजी (अहमदाबाद) से आना शेष है | संक्रमण प्रसार को रोकने के हरसंभव प्रयास में यह भी जरूरी है कि टेस्टिंग की गति तीव्र हो और परिणाम जल्द सामने आए। अन्यथा नागरिकों को और अधिक दिनों के लॉक डाउन झेलने पड़ सकते है।




