बेड ख़ाली होने की जानकारी लेकर ही रतलाम भेजें मरीज, जानिए ऐसा क्यों कहा रतलाम कलेक्टर ने…

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • कलेक्टर ने पडोसी जिलों से की अपील

रतलाम 16 अप्रैल। ज़िला कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड ने रतलाम के आस पास के सभी ज़िलों से अपील की है कि रतलाम में बेड ख़ाली होने की जानकारी लेने के बाद ही कोविड -19 के मरीज़ को उपचार के लिए भेजा जाए | वर्तमान में ज़िले के शासकीय मेडिकल कॉलेज में सभी बेड फ़ुल हो चुके हैं| बेड ख़ाली नहीं होने की स्थिति में रतलाम में नए मरीज़ भर्ती नहीं किए जा सकेंगे | कलेक्टर डाड ने रतलाम के आस पास सभी ज़िलों में इस संबंध में आग्रह किया है कि रतलाम में बेड खाली होने की जानकारी लिए बिना रतलाम में बिलकुल मरीज नहीं भेजे जाए, अन्यथा बेड खाली न होने पर उन्हें भर्ती नहीं किया जा सकेगा। डाड ने सभी जिलों को कहा है कि मरीज भेजने से पहले रतलाम में बेड की स्थिति के बारे में जानकारी लें और बेड खाली होने पर ही मरीज को भिजवाएं ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।


https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs

न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।

आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े