News By – नीरज बरमेचा
रतलाम दिनांक 19-04-2021 । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि सोमवार को 99 स्वास्थ्य केन्द्रों पर कोविड का टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया जिसमें कुल 2625 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया । रतलाम जिले के ग्राम पिंगराला उप स्वास्थ्य केन्द्र जडवासा ब्लॉक पिपलोदा में श्री जवाहरलाल दुबे उम्र 92 वर्ष के वयोवृद्व ने कोविड का टीका लगवाया । उप केन्द्र पर पदस्थ सीएचओ डॉ. अल्का राठौड के मार्गदर्शन में श्रीमति सुनीता चौहान ए एनएम ने टीका लगाया । श्री जवाहरलाल दुबे ने सभी से समय पर टीकाकरण कराने की बात कही ।
सोमवार के सत्रों के दौरान सिविल अस्पताल जावरा में सर्वाधिक 220 लोगो ने तथा बाल चिकित्सालय रतलाम में 200 लोगों ने कोविड का टीका लगवाया । अल्कापुरी कम्युनिटी हॉल में 128 उप स्वास्थ्य केन्द्र वडायला माताजी में 98 ग्राम पिंगराला में 88 जैन काश्यप सभागृह में 99 लोगों ने कोविड का टीकाकरण कराया ।
मंगलवार को रतलाम जिले के कुल सात केन्द्रों पर कोविड टीकाकरण किया जाएगा – सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे
रतलाम दिनांक 19-04-2021 । रतलाम जिले में मंगलवार दिनांक 20 अप्रेल को कुल 7 केन्द्रों पर कोविड का टीकाकरण किया जाएगा । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि जिले के बाल चिकित्सालय रतलाम पर 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति जन्मदिनांक दर्शाने वाली आई डी लेकर सीधे टीकाकरण करवा सकेंगे । पुराना कलेक्टोरेट परिसर में जिन फ्रंटलाईन वर्कर्स ने कोवैक्सीन का पहला टीका लगवा लिया है उनको चार सप्ताह के अंतराल पर कोवैक्सीन का दूसरा डोज लगाया जाएगा ।
प्रायवेट अस्पतालों में 45 वर्ष से अधिक आयु के किसी भी व्यक्ति द्वारा जन्म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर कोविड का टीकाकरण सशुल्क कराया जा सकेगा ।




