News By – नीरज बरमेचा
रतलाम जिले में शनिवार को 2 हजार 809 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया
रतलाम 24 अप्रैल 2021/ रतलाम जिले में शनिवार 24 अप्रैल को 98 स्थानों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए । सत्रों के दौरान जिले में कुल 2809 लोगों का टीकाकरण किया गया। रतलाम जिले में अब तक कुल 1 लाख 36 हजार 758 कोविड-19 के डोज लगाए जा चुके हैं ।
जिसमें से 17 हजार 33 लोगों को कोविड का दूसरा टीका दिया जा चुका है। रतलाम जिले में शनिवार को आयोजित सत्रों के दौरान रतलाम शहर में कुल 1209, जावरा विकासखंड में 360, रतलाम ग्रामीण क्षेत्र में 537, पिपलोदा विकासखंड में 246, आलोट विकासखंड में 266, बाजना विकासखंड में 54, सैलाना विकासखंड में 127 लोगों को कोविड-19 के टीके लगाए गए।
रतलाम शहर के बाल चिकित्सालय रतलाम में 492, सिविल हॉस्पिटल जावरा में 243, कम्युनिटी हॉल अलकापुरी में 183, कम्युनिटी हॉल जवाहर नगर में 103, जैन कश्यप सभा गृह में 103 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया ।
https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े
रतलाम जिले में रविवार को बाल चिकित्सालय, बोहरा बाखल और प्राइवेट अस्पतालों में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा
रतलाम 24 अप्रैल 2021/रतलाम जिले के बाल चिकित्सालय में रविवार दिनांक 25 अप्रैल को 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी व्यक्ति अपना कोविड टीका करण करा सकेंगे। पुराना कलेक्ट्रेट परिसर में फ्रंटलाइन वर्कर का को वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा। शहर के बोहरा बाखल क्षेत्र में दोपहर की नमाज के बाद कोविड-19 टीकाकरण सत्र का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा इसी प्रकार सैलाना में भी बोहरा बाखल क्षेत्र में कोविड का टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निजी अस्पतालों में हितग्राही सशुल्क टीका लगवा सकेंगे ।




