कोरोना की दूसरी से रेलयात्रियों की संख्या प्रभावित, रतलाम रेल मंडल की कई ट्रेनें निरस्त! जानिए कौन सी ट्रैन हुई निरस्त…

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम (सोमवार) कोरोना की दूसरी लहर ने रेलयात्रियों की संख्या को भी प्रभावित किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में अभी लॉक डाउन प्रभावी है, जिस वजह से रेल यात्रा करने वाले मुसाफिरों की तादाद भी कम हो गई है। पश्चिम रेलवे के रतलाम रेल मंडल से होकर चलने अथवा गुजरने वाली कुछ गाडियॉ यात्रियों की कम उपलब्‍धता के कारण निरस्‍त की जा रही है एवं कुछ गाडियों की आवृत्ति में विस्‍तार किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्‍ता ने बताया कि वर्तमान कोरोना काल में गाडियों में यात्रियों की कम संख्‍या को देखते हुए कुछ गाडियों को निरस्‍त एवं कुछ गाडियों की आवृत्ति में कमी की जा रही है।

रेलवे द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार यात्री गाड़ियों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

निरस्‍त गाडियॉं:-
गाड़ी संख्‍या 09009 मुम्‍बई सेंट्रल नई दिल्‍ली दुरंतो स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 30 अप्रैल से 14 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09010 नई दिल्‍ली मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 01 मई से 15 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09025 बान्‍द्रा टर्मिनस अमृतसर क्‍लोन एक्‍सप्रेस, 03 मई से 10 मई , 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09026 अमृतसर बान्‍द्रा टर्मिनस क्‍लोन एक्‍सप्रेस, 05 मई से 12 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09227 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर दुरंतो एक्‍सप्रेस, 29 अप्रैल से 15 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09228 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस, 30 अप्रैल से 16 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09229 मुम्‍बई सेंट्रल जयपुर दुरंतो एक्‍सप्रेस, 27 अप्रैल से 11 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।
गाड़ी संख्‍या 09230 जयपुर मुम्‍बई सेंट्रल दुरंतो एक्‍सप्रेस, 29 अप्रैल से 13 मई, 2021 तक निरस्‍त रहेगी।

आवृत्ति में कमी:-
गाड़ी संख्‍या 09309 गांधीनगर इंदौर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 29 अप्रैल से 15 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 09310 इंदौर गांधीनगर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 28 अप्रैल से 14 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 09329 इंदौर उदयपुर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 30 अप्रैल से 16 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन बुधवार, शुक्रवार एवं शनिवार को चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 09330 उदयपुर इंदौर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 01 मई से 17 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन गुरूवार, शनिवार एवं सोमवार को चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 02961 मुम्‍बई सेंट्रल इंदौर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 28 अप्रैल से 14 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
गाड़ी संख्‍या 02962 इंदौर मुम्‍बई सेंट्रल स्‍पेशल एक्‍सप्रेस, जो सप्‍ता‍ह में प्रतिदिन चल रही है 29 अप्रैल से 15 मई, 2021 तक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को चलेगी।

यात्रीगण, ट्रेनों की संरचना, आवृत्ति, परिचालन दिवसों तथा ठहरावों पर ट्रेनों के आगमन और प्रस्‍थान की विस्‍तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। उल्‍लेखनीय हैं कि इस स्‍पेशल ट्रेनों में कंफर्म टिकट वाले यात्रियों को ही यात्रा की अनुमति होगी। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों को बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्‍य के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानदंडों तथा एसओपी का पालन करने का अनुरोध किया गया है।


https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े