News by – विवेक चौधरी
रतलाम (मंगलवार) कोविड की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। देश के अधिकांश हिस्सों की ही तरह मध्यप्रदेश का मालवा अंचल भी इस प्रकोप से अछूता नहीं है। अस्पतालों में ऑक्सिजन वाले बेड की कमी ने इस महामारी को और अधिक मारक बना दिया है। निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या के रूप में सामने आई है। सभी जगहों की तरह यहाँ भी स्थानीय प्रशासन की अपनी पूर्व तैयारियों में चूक का खामियाजा सैकड़ो हजारों को उठाना पड़ रहा है। अप्रैल माह के प्रत्येक दिन रतलाम में कोरोना से मृत्यु हुई है। प्रशासन द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन के आँकड़े किसी के मन को भी डरा सकते है। लेकिन सिर्फ डरकर छिपना भी इसका उपाय नहीं है। शासन के स्तर पर लगातार प्रयास किये जा रहे है। चाहे हेलीकॉप्टर से रेमेडेसीवेर इंजेक्शन का प्रदेश में वितरण हो या सेना के हवाई जहाज से ऑक्सीजन के खाली टैंकरों को जामनगर पहुँचाना । रतलाम शहर विधायक चैतन्य कश्यप अपने निजी फाउंडेशन से मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट लगवा रहे है। जावरा विधायक भी जावरा में जन सहयोग से यह कार्य करवा रहें है। विभिन्न समाजसेवी संगठन ऑक्सिजन की मशीनें मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करवा रहें है।
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoya श्री @JM_Scindia से आग्रह ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जंक्शन को प्राथमिकता पर लें ताकि सड़क परिवहन से रेल परिवहन के माध्यम से झाबुआ,उज्जैन,रतलाम, मंदसौर,नीमच को सीधा लाभ मिलेगा।
— Yashpal Sisodiya, MLA Mandsaur (@ypssisodiya) April 27, 2021
ऐसे में मंदसौर में जनसहयोग से ऑक्सीजन प्लांट शुरू करवा चुके मंदसौर शहर विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने ट्वीट कर मांग की है कि रेलवे द्वारा चलाई जा रही ऑक्सीजन एक्सप्रेस को रतलाम के लिए चलाया जाए। उन्होंने अपने ट्वीट में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल तथा युवा भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को टैग करते हुए लिखा है कि “मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj केंद्रीय मंत्री श्री @PiyushGoya श्री @JM_Scindia से आग्रह ऑक्सीजन एक्सप्रेस बोकारो मुंबई दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जंक्शन को प्राथमिकता पर लें ताकि सड़क परिवहन से रेल परिवहन के माध्यम से झाबुआ, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच को सीधा लाभ मिलेगा।” विधायक सिसोदिया ने पूर्व में यह भी मांग की थी कि “अंचल के बड़े हिस्से से लोग रतलाम आकर मेडिकल कॉलेज में कोरोना उपचार करवा रहे है। ऐसे में नीमच और मंदसौर जिले के लोगों के लिए मेडिकल कॉलेज में स्थान आरक्षित किया जाना चाहिए।” उल्लेखनीय है कि रतलाम के शासकीय मेडिकल कॉलेज में बेड की भयंकर मारामारी है। देखना होगा कि शासन ऑक्सीजन की क्षेत्रीय मांग को कैसे पूरा करता है और इसकी आपूर्ति को पूरा करने में स्थानीय प्रशासन का कितना रोल रहेगा?
मुख्यमंत्री श्री @ChouhanShivraj जी, वित्त मंत्री श्री @JagdishDevdaBJP जी से आग्रह है कि नीमच,मंदसौर जिले के गंभीर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रतलाम मेडिकल कॉलेज में पलंगों की संख्या निर्धारित करें दोनों जिलों के चिकित्सक रेफर कर रहे है पर वहां स्थान उपलब्ध नहीं हो पा रहा हैं।
— Yashpal Sisodiya, MLA Mandsaur (@ypssisodiya) April 20, 2021





