सुखद खबर – मंगलवार को मिली 227 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी, मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को 31 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए

0

News by – नीरज बरमेचा 

मंगलवार को मिली 227 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी

रतलाम 27 अप्रैल 2021/ कोरोना से संक्रमित 227 लोगों को मंगलवार को स्वस्थ होने की खुशी मिली।  इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।

मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 31 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 172 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 2 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। रेलवे हॉस्पिटल रतलाम से 2 व्यक्तियों को,सीएचएल हास्पिटल रतलाम से 4 व्यक्तियों को, नवीन कन्या परिसर से 1 तथा अन्य सेंटर से 15 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार मंगलवार को 227 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों का पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।

मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को 31 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए

रतलाम 27 अप्रैल 2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ होकर मंगलवार को 31 व्यक्ति अपने घर लौटे । डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कॉविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

 मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 61 नए मरीज भर्ती हुए। मंगलवार की स्थिति में मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550 , आईसीयू बेड 56 सभी फुल है , एचडीयू में 172 बैड सभी फुल हैं।  ऑक्सीजन बेड 120 सभी फुल हैं।  नॉन ऑक्सीजन बैड 202 में से 113 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 461 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 289  पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं।कुल पॉजिटिव डैथ 11 (05 रतलाम, 01 झाबुआ, 03 उज्जैन, 02 धार ), हॉस्पिटल में रिक्त बेड 89 है।  उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।


https://chat.whatsapp.com/HVVRTQbOliS9N5lbLifbSs
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े