[insta-gallery id="0"]
होम Highlights कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित

कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 30 अप्रैल 2021/ कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गोपाल चंद्र डाड ने कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव के संबंध में जारी दिशा निर्देशों का पालन करवाने एवं आदेश का उल्लंघन करने वाले, बिना मास्क घूमने वालों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही करने तथा दुकानें खुली पाए जाने पर उसे सील कर संबंधित संचालक के विरुद्ध धारा 188 की कार्रवाई करने तथा शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालक दंडाधिकारियों के दायित्व निर्धारित किए हैं।

 पुलिस थाना माणक चौक सीमा क्षेत्र के लिए नायब तहसीलदार रमेश मसारे, थाना प्रभारी अय्यूब खान एवं सात सहायक कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है।

पुलिस थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र रतलाम के लिए राजस्व निरीक्षक रमेश चंद्र सिसोदिया, थाना प्रभारी अशोक निनामा एवं सात सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र सीमा क्षेत्र के लिए राजस्व निरीक्षक दुर्बेन सिंह गोयल, थाना प्रभारी नीरज सारवान एवं 7 कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है ।

स्टेशन रोड थाना सीमा क्षेत्र के लिए राजस्व निरीक्षक मेहरबान सिंह मालवीय, थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला एवं सात सहयोगी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उपरोक्त सभी टीम अनुविभागीय दंडाधिकारी रतलाम शहर अभिषेक गहलोत के नेतृत्व में कार्य करेंगे । कार्यपालिक दंडाधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों के उपयोग के लिए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, जिला शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र तथा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के वाहनों का अधिग्रहण भी किया गया।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े

error: Content is protected !!