निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति- शहर विधायक काश्यप

0

News by – नीरज बरमेचा 

स्वीकृत क्षमता अनुसार मरीज भर्ती करना जारी रखे

रतलाम 30 अप्रैल| नगर में निजी अस्पतालों को उनके निर्धारित बेड अनुसार आक्सीजन की पर्याप्त पूर्ति की जा रही है| विगत 2 दिवस में 250-250 सिलेंडर से अधिक की आपूर्ति की गई है| यह व्यवस्था आगे भी निरंतर जारी रहेगी| निजी अस्पताल स्वीकृत क्षमता अनुसार मरीज भर्ती करना जारी रखे|

रतलाम प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश जैन ने विधायक चेतन्य काश्यप को निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति बाधित होने की जानकारी दी| काश्यप ने इस पर तत्काल कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड से चर्चा की और प्रेस को भी श्री डाड से मिलने को कहा|
कलेक्टर ने बताया कि निजी अस्पतालों को बेड अनुसार  ऑक्सीजन आपूर्ति की जा रही है|इस पर श्री काश्यप ने उन्हें मीडिया को भी ऑक्सीजन वितरण व्यवस्था की जानकारी देने को कहा,ताकि शहर में भ्रम  की स्थिति न बने|

काश्यप ने बताया कि निजी अस्पतालों को नियमित रूप से उनकी स्वीकृत बेड व्यवस्था अनुसार आक्सीजन की पूर्ति होगी| वे अपने अस्पतालों में स्वीकृत व्यवस्था अनुसार मरीज़ों को भर्ती कर उनका उपचार करें| कोरोना महामारी के इस दौर में पीड़ित मानवता की सेवा में कोई पीछे नहीं रहे|

सभी निजी कोविड हास्पिटल की बैठक में की गई ऑक्सीजन मांग की समीक्षा

जिला प्रशासन द्वारा गत दिवस सभी निजी कोविड हॉस्पिटल की बैठक बुला कर उनकी ऑक्सीजन माँग की समीक्षा की गयी।

अस्पताल द्वारा स्वयं बताए अनुसार प्रति व्यक्ति पर लगने वाली ऑक्सीजन के आधार पर प्रत्येक हॉस्पिटल की ऑक्सीजन माँग को नियत किया गया है।

निर्धारित की गयी बेड क्षमता के अनुसार सभी अस्पतालों को ख़ाली बेड पर मरीज़ों की भर्ती करने सम्बंधी कोई रोक नहीं लगायी गयी ।

निजी अस्पताल को उनकी वास्तविक आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन की आपूर्ति लगातार की जा रही है , तथा आगे भी आपूर्ति जारी रहेगी।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े