रविवार को मिली  368  लोगों को स्वस्थ होने की खुशी

0

News by – नीरज बरमेचा 

रतलाम 2 मई 2021/ कोरोना से संक्रमित  368  लोगों को रविवार को  स्वस्थ होने की खुशी मिली।  इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।

मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 80 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 262 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। रतलाम हास्पिटल से 4, जीडी हास्पिटल से 2, जनक हास्पिटल से 2, सिविल हास्पिटल रतलाम से 1, गायत्री हास्पिटल से 2,  रेलवे हॉस्पिटल रतलाम से 3 व्यक्तियों को, सीएचएल हास्पिटल रतलाम से 2 व्यक्तियों को, तथा अन्य सेंटर से 8 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार रविवार 368 को व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों कका पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े