आयुष्‍मान भारत योजना के पात्र हितग्राही पेकेज अनुसार करा सकेंगे निशुल्‍क उपचार

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम दिनांक 6/05/2021 । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि राज्‍य कार्यालय से प्राप्‍त निर्देशानुसार आयुष्‍मान भारत निरामयम योजना अंतर्गत पात्र हितग्रहियों को आयुष्‍मान भारत में उपलब्‍ध विभिन्‍न पेकेज अनुसार सामान्‍य उपचार कराने हेतु निजी चिकित्‍सालयों को तीन माह के लिए अस्‍थायी रूप से संबद्व किए जाने का निर्णय लिया गया है । मध्‍यप्रदेश में कुल 68 निजी अस्‍पतालों की सूची में रतलाम जिले के तीन अस्‍पतालों तीन माह के लिए संबद्व किया गया है । रतलाम जिले के संबद्व अस्‍पताल रतलाम हॉस्पिटल रतलाम , श्रद्धा हॉस्पिटल को संबद्व किया गया है । रतलाम हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर को जनरल मेडिसीन , शाह हास्पिटल को बर्न मेजमेंट प्‍लास्टिक सर्जरी , यूरोलॉजी , आर्थोपेडिक्‍स, ओटोरिनोलेरिंगोलॉजी , ओरल एंड मेक्‍सीलोफेसियल सर्जरी , पॉलीट्रामा , जनरल सर्जरी तथा श्रद्वा हॉस्पिटल को आर्थोपेडिक्‍स , आब्‍स्‍टेटिक गायनेकोलॉजी , जनरल सर्जरी , जनरल मेडिसीन अंतर्गत निर्धारित पेकेज अनुसार संबद्व किया गया है ।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े