गुरूवार को जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 5 मई 2021/ रतलाम जिले में 6  मई गुरूवार  को आयोजित होने वाले कोविड टीकाकरण के लिए सात टीकाकरण केन्‍द्र चिन्हित किए गए है । 45 वर्ष से अधिक आयु के कोई भी हितग्राही अपनी जन्‍म दिनांक दर्शाने वाली आई डी के आधार पर कोविशील्‍ड का टीका सीधे लगवा सकते हैं । 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों  के टीकाकरण के लिए प्री बुकिंग अनिवार्य नहीं है । रतलाम शहर में कम्‍युनिटी हॉल अल्‍कापुरी , माहेश्‍वरी धर्मशाला कसेरा बाजार , जैन काश्‍यप सभागृह सागोद रोड जावरा में रेडक्रॉस सोसायटी परिसर मीटिंग हॉल पर आलोट में अंबेडकर भवन नगरपरिषद परिसर आलोट , ताल में पोरवाल धर्मशाला नीम चौक ताल पर 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोगों का  कोविशील्‍ड का टीकाकरण किया जाएगा । रतलाम शहर के पुराना कलेक्‍टोरेट परिसर पर केवल फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्‍सीन का दूसरा टीका लगाया  जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े