बुधवार को मिली  337 लोगों को स्वस्थ होने की खुशी

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 5 मई 2021/ कोरोना से संक्रमित  337 लोगों को बुधवार को  स्वस्थ होने की खुशी मिली।  इन्हें स्वस्थ होने पर आज डिस्चार्ज किया गया।

मेडिकल कॉलेज रतलाम से आज 35 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इसी प्रकार होम आइसोलेशन से 270 व्यक्तियों को नेगेटिव आने के उपरांत डिस्चार्ज किया गया। रतलाम स्थित शर्मा हॉस्पिटल से 1 व्यक्ति को आज डिस्चार्ज किया गया। जीडी हास्पिटल से 1, जनक हास्पिटल से 2, गायत्री हास्पिटल से 1, सिविल हास्पिटल जावरा से 4 व्यक्तियों को, सिविल अस्पताल रतलाम से2 तथा अन्य सेंटर से 19 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। इस प्रकार बुधवार 337 को व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने के बाद इन सभी ने कोविड निर्देशों कका पालन करने तथा अपने परिचितों, परिजनों को मास्क लगाने, पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए प्रेरित करने का संकल्प भी लिया।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े