कलेक्टर ने ली निजी अस्पताल संचालकों की क्लास, जानिए क्या थी वजह…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

  • निजी अस्पताल कोविड पेशेंट का उपचार मानवीय भावना रखकर करें
  • कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निजी अस्पताल संचालकों की बैठक लेकर दिए निर्देश

रतलाम, 10 मई 2021/ निजी अस्पताल संचालक कोविड पेशेंट उपचार मानवीयता का भाव रखकर करें। लूट खसोट की तो प्रशासन कार्रवाई में देर नहीं करेगा। उक्त निर्देश कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने निजी अस्पताल संचालकों की बैठक में दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत मीनाक्षी सिंह, अपर कलेक्टर जमुना भिड़े भी उपस्थित थे।

कलेक्टर द्वारा निजी अस्पताल संचालकों से चर्चा के दौरान फीडबैक भी लिया गया। जानकारी मिली की अब जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से गंभीर संक्रमित रोगी अस्पतालों में आ रहे हैं इन्हें भी युवाओं की अच्छी खासी तादाद है, कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों को रोग उपचार एवं काउंसलिंग के लिए टेलीमेडिसिन की व्यवस्था की जा रही है जिसमें डॉक्टर्स द्वारा ग्रामीणजनों को उपचार के संबंध में उचित सलाह दी जाएगी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से गठित डॉक्टर्स पैनल द्वारा ग्रामीणजनों को मार्गदर्शन दिया जाएगा ताकि प्रारंभिक अवस्था में ही रोग पर नियंत्रण किया जा सके। कलेक्टर ने कहा कि निजी अस्पतालों में डॉक्टर रोगी के परिजनों को भी उपचार के संबंध में सलाह देवें ताकि परिवारों में गंभीर मरीजों की स्थिति उत्पन्न नहीं हो। हमें जिले को कोरोना की स्थिति से उबारना है इसके लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जाए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि निजी अस्पतालों की आम जनता में अच्छी इमेज हो, निर्धारित दर से ज्यादा पैसा किसी भी स्थिति में नहीं वसूली रियायती दरों पर बेहतर उपचार देना आपका सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। आप सोसाइटी से अलग नहीं हो सकते, निजी अस्पतालों की शिकायतों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। जांच में दोषी पाए गए तो दंडित होने से कोई नहीं रोक सकेगा। आयुष्मान कार्ड से आपको सात दिवस में भुगतान सुनिश्चित किया गया है निजी अस्पतालों की मानिटरिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े