फलों की होम डिलीवरी की जाएगी, लेकिन दाम का कोई मापदंड तय नहीं….

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

गतवर्ष लगे लॉकडाउन में कलेक्टर रुचिका चौहान ने फलों के दाम भी निर्धारित कर दिए थे, जिसके चलते कोई भी फल विक्रेता फलों के मूल्यों को अपनी मनमर्जी से आम जनता से पैसे नही ले सकता था| किन्तु इस प्रणाली को इस वर्ष लगे लॉकडाउन में अधुरा सा महसूस किया जा रहा है| जिससे फल विक्रेता मनमर्जी के अनुसार ऊँचे मूल्य पर ग्राहकों से पैसे ले रहे है|      

रतलाम जनसंपर्क से प्राप्त जानकारी के अनुसार (10 मई 2021) – कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम द्वारा जारी आदेश के अनुसार फल विक्रेताओं द्वारा फलों की होम डिलीवरी निर्धारित संख्या में चार पहिया वाहन से की जाएगी| फलों की होम डिलीवरी के तहत रतलाम नगर निगम क्षेत्र में 6 वाहन जावरा नगर पालिका क्षेत्र में 3 वाहन तथा अन्य नगरी निकायों में दो दो चार पहिया वाहनों की अनुमति रहेगी दो पहिया वाहन से फल वितरण की अनुमति नहीं होगी संबंधित एसडीएम फल विक्रेताओं एवं वाहनों को सूचीबद्ध करेंगे| फलों की होम डिलीवरी मात्र सोमवार बुधवार और शुक्रवार को की जाएगी होम डिलीवरी का समय प्रातः 11:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक का रहेगा|

रतलाम शहर में फलों की होम डिलीवरी करने वाले विक्रेताओं की सूची एवं मोबाइल नंबर


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े