शहर में माइक्रो कंटेनमेंट बनना शुरू, सोमवार को पांच कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए, 50 स्थान चिन्हित

0
फाइल कॉपी

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम 10 मई। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम नगरीय क्षेत्र में जिन इलाकों में अधिक संक्रमित पाए जा रहे हैं , उन क्षेत्रों में माइक्रो कंटेनमेंट बनाए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत सोमवार से की जा चुकी है। एसडीएम अभिषेक गेहलोत ने बताया कि रतलाम शहर में 50 स्थान चयनित किए जा चुके हैं जहां कल तक माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र का निर्माण कर दिया जाएगा। आज बनाए गए कंटेनमेंट क्षेत्र में गणेश नगर (नया गांव ) में 4 संक्रमित पाए जाने पर 12 घरों का कंटेंटमेंट बनाया गया है । इसी तरह गणेश नगर (इंदिरा नगर) में 2 संक्रमित पाए जाने पर 6 घरों का कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है। ओल्ड ग्लोबल सिटी में दो संक्रमित पेशेंट पाए जाने पर 18 घरों का कंटेनमेंट बनाया गया है। इंद्रलोक नगर (विष्णु पुरी) में 4 संक्रमित पाए जाने पर 34 घरों का कंटेनमेंट तथा इंद्रलोक नगर में दो पेशेंट पाए जाने पर 8 घरों का कंटेनमेंट क्षेत्र बनाया गया है।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े