इप्का लैबोरेटरी द्वारा ‘सहयोग कोविड केयर’ को दस लीटर वाली 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन की प्रदान…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम, 11 मई 2021/ खाचरौद रोड पर समाजसेवी, लायंस ऑफ रतलाम,आइशा सिद्धिका गर्ल्स हॉस्टल कमेटी द्वारा संचालित ऑक्सिजन युक्त 30 बेड के सहयोग कोविड केअर सेंटर को इप्का लैबोरेटरी द्वारा 10  लीटर वाली पांच ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन दी गई। इप्का लेबोरेटरी के प्रबंधक दिनेश सियाल, विक्रम कोठारी, डॉ. मनीष गुप्ता ने यह संस्था को प्रदान की। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी खुर्शीद अनवर, यास्मीन शेरानी, राजकमल जैन, प्रीतमसिंह सोढ़ी, परवेज़ निखार, डॉ. सरवर गौरी, अकील सिद्दकी, प्रवीण रामावत, अल्पना व्होरा आदि उपस्थित थे।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े