बर्दाश्त नहीं होगी पुलिस की बर्बरता-विधायक काश्यप, लाठिया बरसाने वाला सब इंस्पेक्टर बसेर निलंबित…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम,12 मई। विधायक चेतन्य काश्यप ने घांस बाजार क्षेत्र में मंगलवार रात क्षेत्रवासी विजय वोहरा के साथ पुलिस द्वारा की गई मारपीट की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस की ऐसी बर्बरता बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने जिले के कोविड प्रभारी मंत्री जगदीश देवडा, कलेक्टर कुमार पुरूषोत्तम एवं एसपी गौरव तिवारी से चर्चा की है। उनके अनुसार इस घटना के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए।

विधायक काश्यप ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सख्ती जरूरी है, लेकिन इसकी आड में ऐसी बर्बरता नहीं की जानी चाहिए। कोई व्यक्ति मजबूरीवश कही जा रहा है, तो उससे पूछताछ की जाकर मदद की जाना चाहिए। घांस बाजार निवासी विजय वोहरा अस्पताल में उपचाररत अपने परिजन के पास जा रहे थे, तब उनके साथ पुलिसकर्मियों ने सख्ती के नाम पर मारपीट का निंदनीय कृत्य किया। मानवता के नाते इसकी जितनी आलोचना की जाए, उतनी कम है।

काश्यप ने इस घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी मंत्री देवडा को देकर घटना के लिए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने कलेक्टर एवं एसपी को भी आगाह किया है कि  ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होना चाहिए|

एसपी गौरव तिवारी ने मंगलवार शाम को घास बाजार क्षेत्र में एक व्यक्ति के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा की गई मारपीट के मामले को गंभीरता से लेते हुए एक सब इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है

मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर कल शाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें घास बाजार में सब इंस्पेक्टर नागुलाल बसेर द्वारा विजय वोहरा नामक व्यक्ति के साथ लाठियों से मारपीट की जा रही है। वोहरा सीएचएल हॉस्पिटल में भर्ती अपनी माताजी को देख कर घर पर आ रहे थे। एसपी गौरव तिवारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सब इंस्पेक्टर के कृत्य को अमानवीय और संवेदनहीन माना है और सब इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए लाइन अटैच कर दिया है


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े