News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
रतलाम, 12 मई 2021/ जिले में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए ऑक्सीजन बेड सुविधा वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ।इस क्रम में 14 मई तक जिले के 5 कोविड-केयर सेंटर्स पर और 175 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध करा दिए जाएंगे।
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि जिला चिकित्सालय मे कोविड-केयर सेंटर के लिए 85 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की जा रही है जिससे जरूरत वाले मरीजों को भर्ती होने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा जिले के सैलाना तथा बाजना कोविड-केयर सेंटर पर 25-25 ऑक्सीजन बेड तथा आलोट एवं ताल के कोविड-केयर सेंटर्स पर 20-20 ऑक्सीजन डेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कलेक्टर ने बताया कि ताल तथा आलोट की जिला मुख्यालय से दूरी अधिक होने के कारण वहां बड़े हद तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें उपलब्ध कराई जाएंगी। शेष स्थानों पर ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध रहेंगे।




