गुरूवार को कोविड टीकाकरण के दौरान कुल 1593 लोगों का किया गया टीकाकरण, शुक्रवार को नहीं होंगा टीकाकरण…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम, 13 मई 2021/  सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि गुरूवार को कोविड टीकाकरण सत्रों के दौरान कुल 1593 लोगों का टीकाकरण किया गया। 18 से  44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत ऑनलाईन प्री बुकिंग के आधार पर कुल 616 लोगों को कोवैक्‍सीन का टीका लगाया गया। 45 वर्ष से अधिक आयु समूह के अंतर्गत कुल 955 लोगों ने कोविशील्‍ड का दूसरा टीका लगावाया। कुल 22  फ्रंटलाईन वर्कर्स को कोवैक्‍सीन का दूसरा टीका लगाया गया। उल्‍लेखनीय है कि शुक्रवार 14 मई को कोविड संबंधी टीकाकरण सत्र का कहीं भी आयोजन नहीं किया जाएगा। 


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े