लॉकडाउन से ट्रेनें प्रभावित, रतलाम ग्वालियर एवं रतलाम भिंड स्पेशल एक्स्प्रेस निरस्त….

0

News By – विवेक चौधरी (94251 03182)

रतलाम। प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण की वहज से यात्री रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित हो रहा है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से परिचालित होने वाली रतलाम से ग्वालियर एवं रतलाम से भिंड के मध्य चलने वाली रतलाम ग्वालियर रतलाम एवं रतलाम भिंड रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस एक निश्चित अवधि के लिए निरस्त रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान समय में कोविड -19 महामारी के कारण गाडियों में यात्रियों की कम भीड़ को देखते हुए पुन: कुछ और गाडियों को निरस्त किया गया है जिसका विवरण निम्नानुसार है:-

1. गाड़ी संख्या 01125 रतलाम ग्वालियर स्पेशल एक्सप्रेस, 17 मई, 2021 से 03 जून, 2021 तक निरस्त रहेगी।

2. गाड़ी संख्या 01126 ग्वालियर रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस, 14 मई, 2021 से 31 मई, 2021 तक निरस्त रहेगी।

3. गाड़ी संख्या 02125 रतलाम भिंड स्पेशल एक्सप्रेस, 15 मई, 2021 से 01 जून, 2021 तक निरस्त रहेगी।

4. गाड़ी संख्याए 02126 भिंड रतलाम स्पेशल एक्सप्रेस, 16 मई, 2021 से 02 जून, 2021 तक निरस्त रहेगी।

वर्तमान में उक्त सभी गाडियों का परिचालन इंदौर से रतलाम के मध्य निरस्त है।


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े