कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में पहुंचे भर्ती मरीजों से मिले चिकित्सा सुविधाओं का किया निरीक्षण…

0

News By – विवेक चौधरी (94251 03182)

रतलाम 14 मई 2021 कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम शुक्रवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज के कोविड-वार्ड में पहुंचे कलेक्टर ने वहां भर्ती मरीजों से चर्चा की उनको दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया उनके साथ पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी डिप्टी कलेक्टर शिराली जैन मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ जितेंद्र गुप्ता भी थे|

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम मेडिकल कॉलेज के कोविड-वार्ड के सभी फ्लोर पर पहुंचे और भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनको दी जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की लगभग ढाई घंटे के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने खास तौर पर इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती मरीजों को बेहतर रूप से अटेंड करने मेडिकल स्टाफ द्वारा उनकी बेहतर देखभाल उनके उपचार पर फोकस करने के संबंध में डॉक्टर्स के साथ चर्चा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए इसके अलावा कोरोना से पीड़ित बच्चों के उपचार की किस प्रकार व्यवस्था की जा सकती है उसके उचित प्रबंधन के संबंध में मेडिकल कॉलेज के डीन को दिशा निर्देशित किया इसके अलावा मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी लेते हुए निर्देश दिए|


https://chat.whatsapp.com/LCzvECTAPDkKFxOUPjFWkz
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े