बुधवार को कोविड टीकाकरण सत्रों के दौरान कुल 2653 लोगों का  किया गया टीकाकरण…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

  • अब तक रतलाम जिले में कुल 162532 कोविड टीके के डोज लगाए गए

रतलाम, 19 मई 2021/ सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम जिले में बुधवार को आयोजित कोविड टीकाकरण के दौरान सभी समूह के सत्रों में कुल 2653 लोगों का टीकाकरण किया गया।

रतलाम श‍हर में कुल  1822, रतलाम ग्रामीण में कुल  112, सैलाना में कुल  178, जावरा ब्‍लॉक में कुल  384, आलोट ब्‍लॉक में कुल  125, पिपलोदा ब्‍लॉक में कुल  22 और बाजना ब्‍लॉक में कुल  10 लोगों का टीकाकरण किया गया। जिले में कुल 162532 कोविड के डोज लगाए जा चुके है । इसमें 32163 हितग्राही दोनों टीके लगवा चुके है।

भारत सरकार से प्राप्‍त एडवायजरी के अनुसार जिन लोगों की रिपोर्ट  कोविड पाजिटीव आई हो, ऐसे हितग्राहियों को स्‍वस्‍थ होने के तीन माह के बाद कोविड संबंधी टीकाकरण कराना चाहिए, कोविड का प्रथम टीका लगवाने के बाद यदि व्‍यक्ति की रिपोर्ट कोविड पॉजिटीव आती है तो ऐसी दशा में भी स्‍वस्‍थ होने के तीन माह पश्‍चात दूसरा टीका लगवाना चाहिए। जिन लोगों को गंभीर बीमारियों के कारण अस्‍पताल में भर्ती रहना पडा हो अथवा आईसीयू में भर्ती रहना पडा हो, ऐसे लोगों को स्‍वस्‍थ होने के बाद छ: से आठ सप्‍ताह के बाद ही कोविड का टीका लगवाना चाहिए।

कोविड टीकाकरण के चौदह दिन बाद स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति रक्‍तदान कर सकते हैं, कोविड की रिपोर्ट नेगेटिव आने के चौदह दिन बाद स्वस्थ व्‍यक्ति रक्‍तदान कर सकते हैं। स्‍तनपान कराने वाली माताओं को कोविड संबंधी टीकाकरण करवाना चाहिए। कोविड का टीका लगवाने के लिए कोविड की आरटीपीसीआर अथवा रेपिड एंटीजन जॉच करवाने की आवश्‍यकता नहीं है ।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े