News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)
- मुख्यमंत्री चौहान की वीडियो कांफ्रेंसिग में कहा
रतलाम,19 मई| मेडिकल कॉलेज में चैतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट शीघ्र ही चालू होने वाला है| प्लांट चालू होने के बाद 100 ऑक्सीजन बेड और बढ़ाए जा सकेंगे। यह बात रतलाम शहर विधायक चैतन्य काश्यप ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा उज्जैन से की गई वीडियो कांफ्रेंसिग में कही|
काश्यप ने कहा कि पिछले समय में हुए समन्वित प्रयासों से रतलाम शहर में संक्रमण नियंत्रित हुआ है। रतलाम मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की कमी है, इसे शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने सीटी स्कैन मशीन के संबंध में कहा कि इन मशीनों का ऑर्डर तो हो चुका हैं मगर उनकी डिलीवरी अब तक नहीं हो पा रही है। यदि मेडिकल कालेज को ये मशीन शीघ्र उपलब्ध हो जाए,तो रतलाम की जनता को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में जून में खेती-किसानी किसानी की गतिविधियां प्रारंभ हो जाएगी, इसलिए इस संबंध में प्रदेश स्तर से आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं। उन्होंने जलकर सहित अन्य नगर निगम करों एवं बिजली बिल को 30 जून तक अधिभार से मुक्त रखने का भी आग्रह किया। काश्यप ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अगला समय चुनौती का रहेगा, इसलिए इन क्षेत्रों में विशेष प्रयास किए जाना आवश्यक है। काश्यप ने कहा कि ब्लैक फंगस के लिए इंजेक्शन संबंधी अधिकार कलेक्टर स्तर पर दिए जाएं ताकि पीड़ितों को आसानी से यह सुविधा प्राप्त हो सके।
—




