मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 44 व्यक्ति हुए डिस्चार्ज…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

रतलाम, 19 मई 2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ  होकर बुधवार को  44 व्यक्ति अपने घर लौटे। डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कोविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया।

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में  33 नए मरीज भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550, आईसीयू बेड 56 सभी फुल है, एचडीयू में 172 बैड सभी फुल हैं। ऑक्सीजन बेड 180 सभी फुल हैं।  नॉन ऑक्सीजन बैड 142 में से 38 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 466 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 289 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 104 है। रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार आज तक टोटल रिसीव्ड 6856, डिस्ट्रीब्यूटेड 1437, कन्ज्यूम्ड 4935, करंट स्टाक 484 है। 

उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े