हाथीखाना पुलिया निर्माण जावरा की स्वीकृति, पिपलोदा में नाला निर्माण होगा…

0

News By – नीरज बरमेचा (93028 24420)

विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा से सवा दो करोड़ से अधिक की स्वीकृति

जावरा /21 मई 21/ आगामी वर्षा काल में जल भराव जेसी स्थिति से निपटने के लिए लम्बे समय से चली आ रही मांग पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के प्रयासों से जावरा व् पिपलोदा नगर में विभिन्न कार्यो के लिए सवा दो करोड़ रु से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है l

उल्लेखनीय है कि जावरा नगर में हाथीखाना क्षेत्र में जल भराव की स्थिति बनने से आवागमन में कठिनाई होती थी l विधायक डॉ पाण्डेय द्वारा इस क्षेत्र की पुरानी पुलिया को उन्नत कर पुलिया निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य कराने के लिए निर्देश दिए थे ,जिसका प्रस्ताव शासन को भेजा गया था l राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर.एककरोड़ 75 लाखरुकीलागतसेहाथीखाना क्षेत्र में पीलिया खाल पर पुलिया निर्माण और रिटनिंग वाल निर्माण कार्य को स्वीकृति प्रदान की है l इसके अलावा 11 लाख 20 हजार रु की लागत  से जावरा नगर में पीलिया खाल विभिन्न स्थानों पर गंदगी निकाल कर सफाई कराने की कार्ययोजना को भी स्वीकृति प्रदान की है l जावरा नगर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग कार्य की भी 5 लाख 60 हजार रु की भी स्वीकृति प्रदान की है l

शासन ने विधायक डॉ पाण्डेय की अनुशंसा पर पिपलोदा नगर में 33 लाख60 हजार रु की लागत से जावरा रोड से सेलाना बायपास तक रोजड नदी में जल भराव व् बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए पक्का नाला निर्माण कार्य की भी स्वीकृति प्रदान की है l लगभगदो करोड़ 25 लाख रु से अधिक के कार्यो की स्वीकृति जारी होने से जावरा व् पिपलोदा नगर में जल भराव व् बाढ़ जेसी स्थिति पर नियन्त्रण किया जा सकेगा l इस स्वीकृति पर विधायक डॉ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व् नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है| 


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े