News By – नीरज बरमेचा
बिना किसी सुचना के जिला चिकित्सालय स्थित फीवर क्लिनिक बंद कर दिया गया| जब मरीज एक परिजन परेशान होते रहे तो न्यूज़ इंडिया 365 द्वारा अधिकाररियो को सूचित किया गया, जिसके बाद आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम द्वारा अधिकारिक सूचना मीडिया को प्रदान की गयी|
फीवर क्लिनिक का संचालन अब अंबेडकर भवन में किया जाएगा – सीएमएचओ
रतलाम दिनांक 24 मई 2021 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि रतलाम जिले में कोविड-19 संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला चिकित्सालय स्थित फीवर क्लीनिक का संचालन स्थानांतरित कर दिया गया है । जिला चिकित्सालय के फीवर क्लीनिक को स्थानांतरित करके अंबेडकर भवन पोलो ग्राउंड के पास शिफ्ट किया गया है । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अनुरोध किया है कि सर्दी खांसी जुकाम बुखार आदि के लक्षण वाले रोगी अंबेडकर भवन पोलो ग्राउंड के पास अपना कोरोना संबंधी सैंपल करा सकते हैं । अंबेडकर भवन में कोविड के सैम्पल लिए जाने संबंधी सभी व्यवस्थाएं की गई है ।





