News By – नीरज बरमेचा
रतलाम 25 मई 2021/ रतलाम के ग्राम गुणावद निवासी शहीद लांस नायक कन्हैयालाल जाट का पूर्ण सेन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार 26 मई को इनके गृह ग्राम गुणावद में होगा। श्री जाट भारतीय सेना की सीएमपी यूनिट में सिक्किम में पदस्थ थे। एक हादसे में वे शहीद हुए। उनके अंतिम संस्कार का लाइव प्रसारण पीआरओ जनसंपर्क रतलाम के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/
रतलाम की माटी का लाल शहीद कन्हैया लाल जी का शव रतलाम पंहुचा
ग्रामीण एसडीएम कृतिका भीमावत ने बताया कि शहीद लासं नायक कन्हैयालाल जाट का अंतिम संस्कार बुधवार सुबह गृह ग्राम गुणावद में पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। इससे पूर्व जिला अस्पताल के शव गृह से प्रात: काल उनका शव घर पर ले जाया जाएगा। अंतिम संस्कार में सैन्य टुकड़ी के साथ सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल हो सकेंगे।






