जानिए क्या रहेंगी कल की टीकाकरण की व्यवस्था….

0

News By – नीरज बरमेचा 

  • 27 मई को 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का कोविड टीकाकरण 50 स्थानों पर किया जाएगा

रतलाम 26 मई  2021/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला रतलाम ने बताया कि गुरुवार 27 मई को आयोजित होने वाले कोविड-19 टीकाकरण  के दौरान 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण 50 स्थानों पर किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत रतलाम जिले के आलोट के शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बस स्टैंड के पास आलोट,  पीएचसी मंडावल,  उप स्वास्थ्य केंद्र करवाखेड़ी,  उप स्वास्थ्य केंद्र रणायरा, पीएचसी भोजाखेड़ी,  बाजना क्षेत्र के मांगलिक भवन बाजना,  बालक छात्रावास क्रमांक 2 रावटी,  पंचायत भवन केलकच्छ, पंचायत भवन कुंदनपुर, माध्यमिक विद्यालय सेमलखेड़ी, प्राथमिक विद्यालय भेरुपाड़ा, जावरा क्षेत्र के महात्मा गांधी स्कूल जावरा,  उप स्वास्थ्य केंद्र कलालिया, उप स्वास्थ्य केंद्र रोजाना, उप स्वास्थ्य केंद्र लोद, उप स्वास्थ्य केंद्र लोहारी, उप स्वास्थ्य केंद्र मांडवी,  उप स्वास्थ्य केंद्र केरवासा,  उप स्वास्थ्य केंद्र ढोढर, स्वास्थ्य केंद्र झलवा, उप स्वास्थ्य केंद्र ऊनी, उप स्वास्थ्य केंद्र सादाखेड़ी, पिपलोदा क्षेत्र के जनपद पंचायत पिपलोदा, बालक प्राथमिक विद्यालय कालूखेड़ा, कन्या माध्यमिक विद्यालय सुखेड़ा,  आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 2  पंचेवा, उप स्वास्थ्य केंद्र हतनारा,  पंचायत भवन बरखेड़ी, पंचायत भवन चौरासी बड़ायला, पंचायत भवन नवेली,  पंचायत भवन सोहनगढ़, सैलाना क्षेत्र के मांगलिक भवन जूनावास मोहल्ला सैलाना, ग्राम पंचायत सरवन, ग्राम पंचायत शिवगढ़, उप स्वास्थ्य केंद्र करिया, उप स्वास्थ्य केंद्र कुंडा, उप स्वास्थ्य केंद्र अमरगढ़ में टीकाकरण किया जाएगा ।

रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम पंचायत भाटी बडोदिया,  प्राथमिक विद्यालय उमर थाना, प्राथमिक विद्यालय बड़ौदा, धाकड़ धर्मशाला धमोतर, उप स्वास्थ्य केंद्र सिमलावदा,  ग्राम पंचायत शिवपुर, ग्राम पंचायत आमलेटा टीकाकरण  किया जाएगा ।

रतलाम शहर में कम्युनिटी हॉल अलकापुरी रतलाम,  काश्यप सभागृह सांगोद रोड रतलाम , ऑफीसर क्लब डीआरएम ऑफिस के पास दो बत्ती रतलाम , धोबी समाज धर्मशाला त्रिपोलिया गेट रामगढ़ रतलाम , मोहन टॉकीज घास बाजार रतलाम पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीके लगाए जाएंगे।  रतलाम शहर के पुराना कलेक्ट्रेट में केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोविशिल्ड के  पहले और दूसरे टीके के मध्य कम से कम 84 दिन का अंतर होना अनिवार्य है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े