पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ हुआ शहीद लांस नायक श्री कन्हैयालाल जाट का अंतिम संस्कार..

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 26 मई  2021/ भारतीय सेना के लांस नायक शहीद श्री कन्हैयालाल जाट का आज उनके गृह ग्राम गुणावद में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी मृत्यु सिक्किम में हो गई थी।

गुणावद में इस दौरान प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. मोहन यादवसांसद गुमानसिंह डामोरस्थानीय विधायक दिलीप मकवाना, राजेंद्रसिंह लुनेराकलेक्टर कुमार पुरुषोत्तमपुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी तथा सेना के अधिकारी जवान मौजूद थे।

मुक्तिधाम पर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित किए जाकर श्रद्धांजलि दी गई। जनप्रतिनिधियोंअधिकारियों तथा सैन्य अधिकारियों द्वारा पुष्प चक्र अर्पित किए गए। शहीद को सैन्य टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े