पैथोलॉजी लैब द्वारा अधिक राशि लिए जाने की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच समिति गठित की…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 27 मई  2021/ कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने लाइफलाइन पैथोलॉजी रतलाम द्वारा शासन द्वारा निर्धारित दरों से अधिक राशि देने की शिकायत पर जांच समिति गठित की है। कलेक्टर को अलकापुरी रतलाम निवासी श्रीमती नवनीत कौर ने शिकायत की थी कि लाइफ लाइन पैथोलॉजीरतलाम द्वारा उनसे की राशि शासन द्वारा निर्धारित दरों से कहीं ज्यादा ली गई है। उनके द्वारा व्हाट्सएप पर प्रदत्त राशि की रसीद भी प्रेषित की गई। उक्त शिकायत की जांच के लिए कलेक्टर गठित की हैजिसमें डिप्टी कलेक्टर शिराली जैनमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे एवं औषधि निरीक्षक सारिका अग्रवाल को 24 घंटे में अपना प्रतिवेदन देने के निर्देश दिए हैं।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े