कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बाल चिकित्सालय में कोविड-केयर व्यवस्था का किया निरीक्षण 

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 28 मई  2021/ कोरोना संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम शुक्रवार सुबह बाल चिकित्सालय पहुंचे। कलेक्टर ने यहां कोविड-केयर संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारीडिप्टी कलेक्टर शिराली जैननिगमायुक्त सोमनाथ झारिया तथा डॉक्टर मौजूद थे।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कोरोना से बच्चों के प्रभावित होने की स्थिति में उपचार की व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड की व्यवस्थाबेड व्यवस्थामेडिसिनचिकित्सक तथा स्टाफ की उपलब्धता का जायजा लिया।।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े