मेडिकल कॉलेज से  शुक्रवार को 49 व्यक्ति हुए डिस्चार्ज… 

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 28 मई  2021/ मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रतलाम से स्वस्थ  होकर शुक्रवार को  49 व्यक्ति अपने घर लौटे। डिस्चार्ज होते समय इन लोगों ने कोविड के नियमों का पालन करने तथा अपने परिजनों को भी सभी नियमों का पालन कराने का संकल्प लिया। डिस्चार्ज हुए लोगों ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए यहां के स्टाफ को धन्यवाद दिया।
मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज मेडिकल कॉलेज में 10 नए मरीज भर्ती हुए। मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कुल बिस्तरों की संख्या 550आईसीयू बेड 56 में से 50 पर पेशैंट हैं। एचडीयू में 172 बैड में 71 पर पेशेंट हैं। ऑक्सीजन बेड 180 में 60 पर पेशेंट हैं।  नॉन ऑक्सीजन बैड 142 में से 03 पर पेशेंट भर्ती हैं। कुल 184 पेशेंट हॉस्पिटल में भर्ती है इनमें 157 पॉजीटिव हैं तथा शेष सस्पेक्टेड या ऑक्सीजन लेवल वाले हैं। हॉस्पिटल में रिक्त बेड 366 है।
रेमडेसिविर की स्थिति अनुसार आज तक टोटल रिसीव्ड 7580डिस्ट्रीब्यूटेड 1557कन्ज्यूम्ड 5655करंट स्टाक 368 है। उन्होंने बताया कि मरीजों एवं उनके परिजनों को सभी सुविधाएं प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों में निरंतर वृद्धि की जा रही है। 

https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े