ज़िले के शेष रहे 11 देशी विदेशी मदिरा दुकानों के समूहों का निष्पादन…

0

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 29 मई  2021/ वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिये समूहों का दिनांक 31.05.2021 को रतलाम कलेक्टर सभागृह में ई-टेन्डर द्वारा निष्पादन किया जावेगा। इच्छुक टेन्डरदाता एन.आई.सी.के पोर्टल https://mptenders.gov.in के होमपेज पर लाइव टेन्डर के ऑप्शन के अंतर्गत आबकारी विभाग का चयन कर एडवांस्ड सर्च के माध्यम से रतलाम ज़िले को सिलेक्ट कर समस्त समूहों से संबंधित विवरण प्राप्त कर ऑनलाइन टेन्डर फ़ॉर्म क्रय कर सकेंगे। इनके ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2021 को दोपहर 3:00 बजे तक रहेगी। इसी दिन दोपहर 3:05 बजे टेन्डर्स ज़िला समिति के समक्ष ऑनलाइन खोले जाएँगे। ई-टेन्डर से निष्पादित होने वाली शराब दुकानों के संबंध में विस्तृत जानकारी ज़िला आबकारी कार्यालयमहलवाड़ारतलाम से अवकाश के दिनेां सहित कार्यालयीन समय में प्राप्त की जा सकती है।


https://chat.whatsapp.com/I3cXSVVXvVF8Xo4OHT2A9t
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े