लेफ्ट – राईट की उलझन में उलझा शहर का व्यापारी वर्ग, कौन सी लेफ्ट और कौन सी राईट…..

0

News By – विवेक चौधरी/नीरज बरमेचा 

रतलाम। शहर के अनलॉक होने के साथ ही शहर का व्यापारी वर्ग “लेफ्ट या राइट” की उलझन में उलझ गया है। प्रशासन बाजार में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए बाजार में एक दिन लेफ्ट साइड की दुकान खोलने की अनुमति देना चाहता है तो दूसरे दिन राइट साइड की। अब समस्या यह है कि किस तरफ की दुकान को समझा जाये और किस तरफ की दुकान को लेफ्ट समझा जाए यह स्पष्ट नहीं है। वैसे इस लेफ्ट राइट के नियम से दवा और दारू की दुकानों को मुक्त रखा जाएगा। लेकिन शहर में अलग अलग भौगोलिक स्थितियों में किस प्रकार लेफ्ट या राइट तय होगा, यह अभी तक अस्पष्ट ही है।

गुरुवार से शहर में दुकानें खुलने का लेफ्ट राइट सिस्टम लागू होगा

रतलाम 2 जून 2021 रतलाम शहर में गुरुवार 3 जून से बाजार में दुकानें खुलने का लेफ्ट राइट सिस्टम लागू होगा गुरुवार को राइट साइड की दुकानें खोली जाने की अनुमति रहेगी शुक्रवार को लेफ्ट साइड की दुकानें खुलेगी शनिवार रविवार दुकाने संचालित करने की अनुमति नहीं है कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि शहर में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5% से नीचे आने के कारण अब 50% दुकानें खुल सकेंगी लेकिन चाय पोहा एवं स्ट्रीट फूड की दुकान खोलने की अनुमति नहीं है रेस्टोरेंट्स से भी भोजन लेकर घर जाना होगा रेस्टोरेंट में बैठकर नहीं खा सकते हैं इसकेे अलावा 6 व्यक्तियों से अधिक पाए जाने पर संचालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकान सील कर दी जाएगी दुकाने शाम 5:00 बजे तक खुली रह सकेंगी इस संबंध में विस्तृत आदेश देर रात्रि तक जारी कर दिया जाएगा| 


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े