News By – नीरज बरमेचा
रतलाम। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम के नवागत क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण कुमार सिंह ने रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी से सौजन्य भेंटकर एसबीआई पुलिस सेलेरी पैकेज का विमोचन कराया। इस दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई एवं साथ ही रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, पुलिस सेलेरी पैकेज का विमोचन किया। ज्ञातव्य है कि भारतीय स्टेट बैंक द्वारा पुलिस सेलरी पैकेज नाम से पुलिस विभाग हेतु एक विशेष पैकेज बनाया गया है, जिसमे सभी वेतन खाताधारकों को 30 लाख का दुर्घटना बीमा, 1 करोड़ का वायु दुर्घटना बीमा, 30 लाख स्थायी अपंगता बीमा एवं 10 लाख आंशिक अपंगता बीमा, 2 माह का अग्रिम वेतन ओवरड्राफ्ट, सहित अन्य कई सुविधाएं दी जा रही है। ज्ञातव्य है कि क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम के अंतर्गत रतलाम एवं झाबुआ जिले की शाखाएं आती है। इस अवसर पर क्षेत्रीय सचिव अधिकारी संघ के विजय कुमार सोनी एवं पारस मलरोत्रा आदि उपस्थित थे।




