जानिए रविवार को क्या रहेंगी टीकाकरण की व्यवस्थाये…

0

News By – विवेक चौधरी 

  • 6 जून रविवार को रतलाम शहर के कुल 5 स्थानों पर कोविड-19 टीकाकरण किया जाएगा
  • रविवार को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल के लिए सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर केंद्र आरक्षित केंद्र रहेगा ।

रतलाम दिनांक 5 जून 2021 । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रभाकर ननावरे ने बताया कि रतलाम शहर में 6 जून रविवार को टीकाकरण प्रोत्साहन पहल कार्यक्रम अंतर्गत टीकाकरण के लिए रतलाम शहर का सरस्वती शिशु मंदिर काटजू नगर रतलाम चिन्हित केंद्र रहेगा । सरस्वती शिशु मंदिर स्थित केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को साथ लाने पर 18 से 44 वर्ष की आयु के व्यक्ति को बिना किसी बुकिंग के भी टीका लगाया जा सकेगा । इस प्रकार 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति का टीकाकरण तो होगा ही साथ ही 18 प्लस के व्यक्ति का टीकाकरण भी बिना किसी बुकिंग के हो जाएगा ।


शहर के पुराना कलेक्ट्रेट गुलाब चक्कर के पास स्थित केंद्र पर 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को एवं फ्रंटलाइन वर्कर को को वैक्सीन का दूसरा टीका लगाया जाएगा।

श्रम कल्याण केंद्र पावर हाउस रोड का टीकाकरण केंद्र केवल मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए आरक्षित केंद्र रहेगा ।

डीआरपी लाइन स्थित केंद्र पर केवल पुलिस कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा । ऑफीसर्स क्लब डीआरएम ऑफिस के पास दो बत्ती केंद्र पर केवल रेलवे कर्मचारियों का कोविड-19 संबंधी टीकाकरण किया जाएगा ।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील ने बताया कि रतलाम शहर में सोमवार दिनांक 7 जून को 18 से 44 वर्ष आयु समूह के अंतर्गत टीकाकरण हेतु प्री स्लॉट बुकिंग के लिए रविवार दिनांक 6 जून को सुबह 10:00 बजे से 10:30 के मध्य साइट खोली जाएगी । इस समय रतलाम शहर के 18 से 44 वर्ष आयु समूह के हितग्राही अपना प्री स्लॉट बुकिंग करवा सकते हैं । रविवार को उपरोक्त केंद्र के अतिरिक्त जिले में अन्य कहीं भी टीकाकरण नहीं किया जाएगा ।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े