मुख्यमंत्री के अंकुर अभियान के अंतर्गत रतलाम में भी हुआ पौधरोपण….

0

News By – विवेक चौधरी 

रतलाम। शनिवार 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर रतलाम में भी प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अंकुर अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर पर्यावरणविद एवं भारत सरकार एमसीडीएच कमेठी के सदस्य अशोक पाटीदार (बिलपांक), पर्यावरण टोली प्रमुख कपिल व्यास, इको क्लब महाविधालय प्रभारी प्रो दिनेश जाधव, गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ से विकास शैवाल, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे, जिन्होंने पौधरोपण किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पर्यावरण के हित मे प्रतिदिन एक पौधे का रोपण करते है तथा वृक्षारोपण को प्रोत्साहन देने के लिए अंकुर अभियान चलाया जा रहा है। कोविड 19 के दौर में ऑक्सीजन की महत्ता पता चलने के बाद पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण अत्यावश्यक हो गया हैं।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े