राहत भरी खबर – मेडिकल कॉलेज में 479 बेड रिक्त हुए…

0
फाइल कॉपी

News By – नीरज बरमेचा 

रतलाम 5 जून 2021/ शासकीय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में शनिवार को रिक्त बेड की संख्या 479 रही। मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि आज 11 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया, 8 मरीजों को भर्ती किया गया। आईसीयू में 56 में से 24 बेड पर पेशेंट भर्ती है। एचडीयू में 172 में से 21 बेड पर मरीज भर्ती है। ऑक्सीजन बेड 180 में से 24 पर पेशेंट भर्ती है। नॉन ऑक्सीजन बेड 142 में से 2 बेड पर पेशेंट भर्ती है। कुल 71 पेशेंट भर्ती हैं जिनमें से 35 कोरोना पाजिटिव है तथा शेष ऑक्सीजन लेवल एवं अन्य समस्याओं वाले हैं। उन्होंने बताया कि आज के रेमडेसिविर की स्थिति टोटल रिसीव 7580, डिस्ट्रीब्यूट 1557, कन्ज्यूमड 5896, करंट स्टाक 127 रहा।


https://chat.whatsapp.com/KJts0DqjOjWGvkV1AjDzPQ
न्यूज़ इंडिया 365 के व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने और महत्वपूर्ण समाचारों के साथ अपने को अपडेट रखने के लिए, ऊपर दी गई लिंक पर क्लिक करे।
आप स्वयं जुड़े और अपने मित्रों साथियों को भी जोड़े